नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज छह घंटे बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) गुरुवार शाम को कश्मीरी गेट के पास स्थित वासुदेव घाट पहुंचीं और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना नदी (Yamuna River) की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुईं।
गौरतलब है कि वारणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश की गंगा आरती (Ganga Aarti) की तरह रोज यहां यमुना आरती होती है। कश्मीरी गेट से महज थोड़ी दूरी पर स्थित वासुदेव घाट को मार्च 2024 में दर्शकों के लिए खोला गया था। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने किया था। इसके बाद बीते एक साल से यहां रोज यमुना आरती होती है।
श्रीमती गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंदराज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली भाजपा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की और यमुना आरती में शामिल हुए। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार के गठन के पहले ही दिन यमुना नदी की आरती कर यमुना की साफ-सफाई के अपने संकल्प को फिर से दोहराया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 20 , 2025, 09:33 PM