नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर के पंतनगर दौरे पर आयेंगे और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन (Pantnagar tomorrow) में शिरकत करेंगे। धामी सुबह दिल्ली से सीधे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह पंतनगर विश्वविद्यालय जायेंगे।
मुख्यमंत्री 11:00 बजे गांधी पार्क में आयोजित कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। उसके बाद दोपहर में यहां से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार से तीन दिवसीय कृषि विज्ञान सम्मेलन शुरु हुआ है। आज प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 20 , 2025, 06:52 PM