149 software radio sets: तटरक्षक बल के लिए 1220 करोड़ रूपये में 149 सॉफ्टवेयर रेडियो सेट खरीदे जायेंगे

Thu, Feb 20 , 2025, 03:05 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 1220.12 करोड़ रूपये की लागत से 149 सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो की खरीद के वास्ते भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बेंगलुरु के साथ एक अनुबंध पर गुरूवार को हस्ताक्षर किए । रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह खरीद (Indian-IDDM) श्रेणी के अंतर्गत की जायेगी। ये अत्याधुनिक रेडियो उच्च गति के डेटा और सुरक्षित आवाज संचार के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना साझा करने, सहयोग और स्थितिजन्य जागरूकता बढाने में सक्षम होंगे। 

इससे भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) की समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज तथा बचाव अभियान, मत्स्य संरक्षण और समुद्री पर्यावरण संरक्षण सहित अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त, ये रेडियो भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त संचालन के लिए अंतर-संचालन को बढ़ाएंगे। यह परियोजना तटरक्षक बल की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करके भारत सरकार के ब्लू इकोनॉमी उद्देश्यों का समर्थन करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप, यह अनुबंध उन्नत सैन्य-ग्रेड संचार प्रणालियों के लिए देश की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाएगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा और विशेषज्ञता विकास को बढ़ावा देगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups