जालंधर में तीन झपटमार गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, हथियार बरामद : शर्मा

Thu, Feb 20 , 2025, 01:58 PM

Source : Uni India

जालंधर। पंजाब के जालंधर आयुक्तालय पुलिस (Jalandhar Commissionerate Police of Punjab) ने झपटमारी की घटनाओं के खिलाफ एक कड़ा कदम उठाते हुए कपूरथला रोड पर पीरा दी जगहा, नेहर पुली (Nehar Puli on Kapurthala Road) के पास झपटमारी की घटना में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने गुरुवार को बताया कि संदिग्धों की पहचान सुमी कुमार, करण और राहुल कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें एक्टिवा स्कूटर चलाते समय रोका गया। 

पुलिस ने तीनों व्यक्तियाें की तलाशी ली और उनके पास से दो स्मार्टफोन के साथ एक लोहे का क्लीवर और एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 (2) के तहत पुलिस थाना बस्ती बावा खेल में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस आयुक्त ने आपराधिक गतिविधियों को खत्म करने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है और वर्तमान में आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में हैं। शहर के भीतर अन्य अपराधों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups