केरल : निशागांधी नृत्य उत्सव की जोरदार शुरुआत

Sat, Feb 15 , 2025, 10:56 AM

Source : Uni India

तिरुवनंतपुरम, 15 फरवरी (वार्ता)। देश के शीर्ष शास्त्रीय नृत्य कार्निवलों में से एक, सप्ताह भर चलने वाला निशागांधी नृत्य महोत्सव (Nishagandhi Dance Festival) शुक्रवार शाम को यहां के हरे-भरे कनककुन्नु पैलेस मैदान (Kanakakunnu Palace Grounds) में धूमधाम से शुरू हुआ। यह उत्सव केरल पर्यटन द्वारा आयोजित किय जाता है।
केरल की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज (Minister for Health, Women and Child Development Veena George) ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने समारोह दौरान भारतीय शास्त्रीय नृत्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में प्रमुख कथक प्रतिपादक पंडित राजेंद्र गंगानी को प्रतिष्ठित निशागांधी पुरस्कार प्रदान किया। सम्मान में 1 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिया जाता है।
सात दिवसीय उत्सव के साथ-साथ सैकड़ों कथकली कलाकारों का एक कथकली मेला भी चल रहा है। हर दिन शाम 5:30 बजे से कनककुन्नु पैलेस के अंदर कार्यक्रम स्थल पर कथकली प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
सूश्री वीना जॉर्ज ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि निशागांधी नृत्य महोत्सव एक ऐसा कार्यक्रम है जो विविधता का जश्न मनाता है। उन्होंने कहा, “भारतीय कला और संस्कृति की विविधता का जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए केरल पर्यटन श्रेय का पात्र है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups