मुरैना, 12 फरवरी (वार्ता )। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena districts) के एक युवक ने डॉन बनने की चाहत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के आवास पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में युवक ने पुलिस के भय से यहां के सिविल लाइन थाने में पहुंचकर पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हांसई मेवदा गांव के मजरा महाराज सिंह का पुरा निवासी सुनील गुर्जर (20) (Sunil Gurjar (20) ने सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर फोन करके उन्हें मारने की धमकी दे दी। धमकी भरे फोन के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश पुलिस सक्रिय हो गयी। उप्र एसटीएफ और साइबर टीम ने मोबाइल लोकेशन से उसका पता किया। लेकिन यूपी एसटीएफ उसे पकड़ पाती, उससे पहले ही वह खुद सिविल लाइन थाने पहुंच गया। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने उसके करीबियों और बैंक खातों को खंगाल रही है कि कहीं उसके किसी आतंकवादी संगठन से तो कोई संबंध नहीं हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 12 , 2025, 03:55 PM