Winter Health Tips: मशरूम की करी तो सभी ने खाई होगी। इसे शाकाहारियों का पसंदीदा माना जाता है और मांसाहारी भी इसे खाना नहीं भूलते। मशरूम (Mushroom) खाने के कई फायदे हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम और फास्फोरस सहित कई पोषक तत्व होते हैं। मशरूम में जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण भी होते हैं। एक तरह से इसे सब्जी नहीं बल्कि औषधि कहा जा सकता है।
ढींगरी मशरूम में कैंसर रोधी गुण होते हैं!
औषधीय गुणों से भरपूर होने के अलावा, यह मशरूम कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। इसका नाम 'ढींगरी मशरूम' है। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के पादप रोग विशेषज्ञ ओंकार सिंह (Onkar Singh) ने लोकल18 को बताया कि ढींगरी मशरूम में कैंसर रोधी गुण होते हैं। विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर यह मशरूम मधुमेह और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ढींगरी मशरूम खाना हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद!
सर्दियों में ढींगरी मशरूम खाना हड्डियों और दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या है वे भी ये मशरूम खा सकते हैं। गुलाबी रंग के इस 'ढींगरी मशरूम' को प्लुरोटस जामोर कहा जाता है। हालांकि यह मशरूम हर जगह नहीं उगाया जा सकता, लेकिन गाजीपुर कृषि विज्ञान केंद्र में इसका उत्पादन बढ़ रहा है। ढींगरी मशरूम की मांग अब दवा कंपनियों के बीच भी बढ़ रही है।
मशरूम के एक नहीं अनेक फायदे!
पादप रोग विशेषज्ञ ओमकार ने बताया कि इस मशरूम को सुखाकर पाउडर बनाया जा रहा है और फिर इसका प्रयोग दवा के रूप में किया जा रहा है। इसका उपयोग प्रोटीन अनुपूरक के रूप में किया जा सकता है। इसका उपयोग मसाले के रूप में भी किया जा सकता है। इसे सूप में बनाया जा सकता है. इस मशरूम के एक नहीं, बल्कि अनेक लाभ हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 26 , 2025, 10:05 AM