दुनिया में शायद ही कोई महिला होगी जिसने अपने जीवन में कभी लिपस्टिक ((lipstick) का इस्तेमाल न किया हो। लिपस्टिक महिलाओं के मेकअप का बेहद अहम हिस्सा है और उनकी खूबसूरती को बढ़ाती है। लगभग सभी महिलाएं मेकअप करते समय लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में महंगी से महंगी और सस्ती लिपस्टिक उपलब्ध हैं। इन्हें हर कोई अपने बजट के हिसाब से खरीद सकता है. लिपस्टिक कैसे बनाएं जाते हैं इसे लेकर कई लोगों के मन में अलग-अलग सवाल होते हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि लिपस्टिक बनाने के लिए जानवरों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। क्या यह सच है? क्या लिपस्टिक बनाने के लिए पशु तेल का उपयोग किया जाता है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब...
लिपस्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाले जानवरों के तेल की बात करें तो यह सच है कि कुछ लिपस्टिक बनाने में मछली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें शार्क के लिवर का तेल जिसे स्क्वैलीन कहा जाता है और मछली के स्केल का तेल जिसे गुआनिन कहा जाता है, शामिल हैं। इनका उपयोग होठों में नमी और चमक लाने के लिए किया जाता है। हालाँकि, इसका उपयोग अब बहुत कम है। अधिकांश लिपस्टिक कंपनियाँ पौधों और सब्जियों से प्राप्त तेलों का उपयोग करती हैं।
अगर पहले की बात करें तो लिपस्टिक बनाने के लिए न सिर्फ जानवरों के तेल बल्कि उनके शरीर के अंगों का भी इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब कई ब्रांड शाकाहारी सौंदर्य प्रसाधनों को प्राथमिकता देने लगे हैं। यानी यह सच है कि लिपस्टिक बनाने में जानवरों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब ये काफी कम हो गया है. अब अधिकांश ब्रांड केवल प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके लिपस्टिक बनाते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 04 , 2025, 10:30 AM