Benefits of Urad Dal: भारतीय व्यंजनों में कई प्रकार की दालें और अन्य व्यंजन तैयार किए जाते हैं। हालांकि, पोषण के आधार पर उड़द की दाल को सर्वोत्तम माना जाता है। इस दाल से दाल मखनी, दही बड़े और कचौरी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी उड़द दाल का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
उड़द की दाल (Urad dal) कई बीमारियों (diseases) के लिए अतुलनीय औषधि का काम करती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार (Dr. Narendra Kumar) ने बताया कि उड़द की दाल सबसे पौष्टिक दाल है, जो अपने स्वास्थ्य गुणों (Health Benefits) के लिए प्रसिद्ध है। इस दाल को प्रोटीन, फाइबर और विटामिन की खान माना जाता है।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि उड़द की दाल शाकाहारियों के लिए बहुत अच्छी है। यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसका उपयोग दाल तड़का, दाल मखनी, इडली और डोसा बैटर, मसाला वड़ा और पापड़ बनाने के लिए किया जा सकता है। उड़द दाल दो प्रकार की होती है। एक साबुत उड़द (black lentil) होती है जो बिना छिलके के काली होती है और दूसरी धूड़ी उड़द (white lentil) होती है जो छिलका निकालने के बाद सफेद होती है।
उड़द की दाल शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति करने में उपयोगी है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा उड़द दाल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
उड़द की दाल मुंहासे और झुर्रियों को कम करने के लिए भी उपयोगी है। साथ ही इस दाल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो एनीमिया से बचाता है। उड़द दाल में मैग्नीशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दाल दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा उड़द दाल में फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। इससे लम्बे समय तक भूख शांत रहती है। यह वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 25 , 2024, 09:25 PM