किशमिश खाने के फायदों को जानते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके नुकसान भी हैं? जानिए ज्यादा किशमिश खाने से क्या होता है?  

Sat, Dec 07 , 2024, 06:00 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Side effects of eating too many raisins : सर्दियां आते ही ड्राई फ्रूट्स खाने (eat dry fruits) की सलाह दी जाती है। किशमिश स्वास्थ्य के लिए (beneficial for health) बहुत फायदेमंद माना जाता है। किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण मौजूद होते हैं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। आयुर्वेद में भी किशमिश या अन्य सूखे मेवों को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। किशमिश अंगूर को सुखाकर बनाई जाती है. इसलिए इसमें अंगूर के सभी गुण पाए जाते हैं।

अगर आप किशमिश खाना पसंद करते हैं तो इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स (side effects) जानना जरूरी है। आयुर्वेद में किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने से कई फायदे होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए किशमिश खाना नुकसानदायक भी हो सकता है।  किसी भी खाद्य सामग्री का बहुत अधिक सेवन करना हानिकारक होता है और इसके स्वास्थ्य लाभों के बावजूद किशमिश के कुछ नुकसान भी हैं।

1. आयरन-
किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को किशमिश खाना चाहिए। किशमिश खाने से खून की कमी दूर हो जाती है। 

2. पाचन-
किशमिश में फाइबर के गुण मौजूद होते हैं,  जो आपके पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं।  किशमिश में पाया जाने वाला फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है। किशमिश कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।

3. वजन घटाने के लिए उपयोगी-
वजन घटाने के लिए किशमिश को अच्छा माना जाता है। किशमिश में मौजूद ग्लूकोज फ्रुक्टोज आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा देने में भी मददगार हो सकता है।

ज्यादा किशमिश खाने से होने वाली समस्याएं -
1. दस्त-

ज्यादा किशमिश का सेवन करने से डायरिया और गैस जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में करें।

2. मधुमेह-
टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को किशमिश बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

3. एलर्जी-
कुछ लोगों को किशमिश से एलर्जी होती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। तो ऐसे लोगों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups