Benefits of coconut and camphor: आयुर्वेद शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है। इन्हीं में से एक है नारियल का तेल। आयुर्वेद कहता है कि नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है (Coconut oil beneficial for skin and hair)। अगर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर त्वचा और बालों पर लगाया जाए तो यह मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से भी राहत दिलाता है।
नारियल के तेल में कई तरह के विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इनमें फैटी एसिड के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। वहीं, कपूर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा कपूर एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है। इन्हें एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को कई तरह से फायदा होता है।
गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत -
जोड़ों के दर्द में नारियल का तेल और कपूर फायदेमंद होता है। यह मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। मांसपेशियों को भी आराम मिलता है. यह लालिमा को भी कम करता है। इस मिश्रण से मालिश करने से जोड़ों के दर्द से काफी राहत मिलती है। नारियल तेल और कपूर का मिश्रण शरीर पर लगाने से रक्त संचार बढ़ता है। इससे मांसपेशियों में तनाव और थकान दूर करने में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद-
नारियल तेल और कपूर का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे, काले घेरे, खुजली और रैशेज से राहत मिलती है। इससे त्वचा का रंग भी निखरने लगता है। साथ ही बाल लंबे और मजबूत बनते हैं। इससे बालों में डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होने की समस्या भी कम होने लगती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 06 , 2024, 11:20 PM