थायराइड (Thyroid) में क्या खाना चाहिए? खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में थायराइड के लिए 15 सुपरफूड्स का जिक्र किया है। ये चीजें थायराइड की समस्या से राहत दिला सकती हैं.
ब्राजील नट्स - इसमें सेलेनियम होता है जो थायरॉयड फ़ंक्शन के लिए आवश्यक है। सुबह 2 से 3 ब्राजील नट्स खाएं।
कद्दू के बीज - ये जिंक से भरपूर होते हैं, जो निष्क्रिय T4 को सक्रिय T3 में बदलने के लिए आवश्यक होता है। रोजाना नाश्ते के साथ इसका 1 चम्मच सेवन करें।
सूरजमुखी के बीज - सूरजमुखी के बीज विटामिन ई, स्वस्थ वसा, विटामिन बी और अन्य खनिज जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। यह थायराइड स्वास्थ्य में मदद करता है। रोजाना इन बीजों का 1 चम्मच सेवन करें।
आंवला- इसमें विटामिन सी अधिक होता है. जिससे बाल, त्वचा और ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है। इसे आप फल, पाउडर, जूस, कैंडी के रूप में खा सकते हैं.
मखाना- यह थायराइड के मरीजों के लिए अच्छा होता है. इसमें सेलेनियम होने के कारण यह थायराइड से जुड़ी बड़ी समस्याओं को कम करता है। इसे आप स्नैक्स के अलावा लड्डू और दूध के साथ भी खा सकते हैं.
ब्लू पी फ्लावर- यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह सूजन और तनाव को कम करता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने के लिए सबसे अच्छा है। यह फूल थायराइड की समस्या के कारण क्षतिग्रस्त हो सकने वाली त्वचा और बालों को बेहतर बनाता है। आप इसे चाय की तरह पी सकते हैं.
घी- यह त्वचा और बालों में रूखापन कम करने के लिए बहुत अच्छा है। घी हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसे आप रोजाना नाश्ते में खा सकते हैं. विशेषज्ञों ने बताया कि सुवर्णप्राशन के रूप में इसकी 2 बूंदें रोज सुबह पीने से फायदा होता है।
नारियल – नारियल थायराइड के लिए एक स्वस्थ वसा है। यह खाना पकाने के तेल, नाश्ते के लिए फल या नारियल पानी के रूप में हो सकता है।
मूंग - यह थायरॉयड लोगों के लिए पचाने में सबसे आसान प्रोटीन है। यह मांसपेशियों की ताकत और ऊर्जा के लिए अच्छा है। इसे हफ्ते में कम से कम 3 बार खाएं।
मेथी - यह सुपरफूड थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। यह आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। आप इसे पाउडर या कैप्सूल के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
खजूर - ये पोषण और हार्मोनल संतुलन के लिए बहुत अच्छे हैं। इसके लिए रोजाना 2-3 खजूर खाएं.
करी पत्ता- करी पत्ता कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है जो थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इसे चटनी, चाय या करी के रूप में खाया जा सकता है.
पिस्ता- कब्ज, मूड में बदलाव, अनिद्रा, सूखापन और तनाव जैसे थायराइड के लक्षणों को रोकने के लिए अच्छा है। शाम के नाश्ते के तौर पर आप एक मुट्ठी पिस्ता खा सकते हैं.
अनार- अनार प्रजनन क्षमता, हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, पाचन में सुधार करता है और थायरॉयड ग्रंथि की सूजन को कम करता है। सप्ताह में 1-2 बार फल के रूप में खाएं।
धनिया- यह थायराइड के मरीजों के लिए अच्छा है. इसे भोजन में या धनिये के पानी के रूप में खायें। इससे अच्छी राहत मिलेगी.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 30 , 2024, 11:39 AM