Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछ लें ये 'ये' बातें वरना बर्बाद हो जाएगी आपकी जिंदगी

Wed, Nov 27 , 2024, 08:54 AM

Source : Uni India

Thoughts of Acharya Chanakya: आचार्य चाणक्‍य (Acharya Chanakya) ने मनुष्‍य के कल्‍याण के लिए कई नीतियां बनाईं। इन नीतियों में उन्होंने कई बातों का स्पष्ट उल्लेख किया। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति सुखी और समृद्ध जीवन जीना चाहता है तो उसे चाणक्य नीति (Chanakya Niti) की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने वैवाहिक जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए भी कई नीतियां बनाईं। इन नीतियों में उन्होंने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। आज का आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा जो भविष्य में शादी करने वाले हैं। आज हम आपको चाणक्य नीति में बताए गए कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछना चाहिए। अगर आप समय रहते इन सवालों का जवाब नहीं ढूंढते हैं तो आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है। कभी-कभी आप दोनों के बीच यह रिश्ता टूटने की भी संभावना रहती है। तो आइए जानें आखिर क्या हैं वो चीजें...

उपयुक्त आयु-
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपने पार्टनर की सही उम्र पूछ लेनी चाहिए। माना कि जब किसी जोड़े में शादी के लिए सही उम्र का अंतर होता है, तो आपसी समझ बेहतर होती है और रिश्ता सुरक्षित रहता है। कई बार उम्र का उचित फासला न होने के कारण आपसी तालमेल नहीं बन पाता और बहस शुरू हो जाती है। यदि आप शादी करने जा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि उचित आयु अंतर हो।

स्वास्थ्य के बारे में-
चाणक्य नीति के अनुसार जब आपकी शादी होने वाली हो तो आपको अपने पार्टनर के स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी उससे ले लेनी चाहिए. कई बार ऐसा भी होता है कि शादी के बाद शारीरिक या मानसिक परेशानियां सामने आने लगती हैं। कई बार इन बातों का एहसास बहुत देर से होता है और रिश्ता टूट जाता है। अगर रिश्ता नहीं टूटा तो भी दोनों को जीवन भर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पिछले रिश्तों के बारे में
चाणक्य नीति के अनुसार, जब आपकी शादी होने वाली हो तो आपको अपने पार्टनर से उसके पिछले रिश्तों के बारे में पूछना चाहिए। दोनों पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति कोई झिझक नहीं रखनी चाहिए। अगर आप शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करते हैं, तो आपका जीवन बेहतर और खुशहाल हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups