नयी दिल्ली। इस सप्ताह हुये विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला गठबंधन (BJP-led alliance) महाराष्ट्र में भारी जीत की ओर अग्रसर है जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन (JMM-led India Alliance) पुनः सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की शनिवार को चल रही मतगणना की पहले तीन घंटों के रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन 288 सीटों में से 287 सीटों की मतगणना के प्राप्त रुझानों के अनुसार, 217 सीटों पर आगे है जबकि इंडिया गठबंधन को 50 सीटों पर आगे चल रहा है। महायुति को राज्य के सभी क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। भाजपा उम्मीदवार (BJP candidates) 128 सीटों पर, शिवसेना 53 सीटों पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार 36 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे-यूबीटी) 19-19 सीटों पर तथा राकांपा शरद पवार 12 सीटों पर आगे है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने चुनाव नतीजों पर निराशा व्यक्त करते हुये कहा, “ चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ लगता है। ”महाराष्ट्र में अक्टूबर 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और संयुक्त शिवसेना मिलकर चुनाव लड़े थे और उन्हें क्रमशः 105 और 56 सीटों पर जीत मिली थी जबकि रांकापा को 54 और कांग्रेस को 44 सीट प्राप्त हुयी थी लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस रांकापा का दामन पकड़ लिया था।
झारखंड में सभी 81 सीटों की मतगणना के रुझानों में सत्तारुढ़ झामुमो 29 सीटों पर और उसके साथ चुनाव लड़ी कांग्रेस पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) क्रमशः 13 और पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों को 28 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) और जनता दल (यू) के उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे हैं। एक स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 23 , 2024, 12:16 PM