What to do and what not to do on Saturday: कर्म दाता शनि हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करने से मनवांछित फल मिलता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कुछ वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। जानिए शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन क्या दान करें और क्या नहीं -
शनिवार के दिन क्या दान करें?
ज्योतिष शास्त्र (astrology) के अनुसार जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन 6 प्रकार के अनाज का दान करना बहुत लाभकारी होता है। अनाज में गेहूं, चावल, चना, मक्का, ज्वार, काली उड़द शामिल होनी चाहिए।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को काले तिल का दान करना चाहिए। याद रखें कि तिल की मात्रा एक चौथाई होनी चाहिए।
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनिदोष से मुक्ति मिलती है। सरसों के तेल का दान किसी भी शनिवार या प्रत्येक शनिवार को किया जा सकता है।
शनिवार के दिन लोहे के बर्तन का दान बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि लोहे का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
शनिवार के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करना हानिकारक हो सकता है। शनिवार के दिन हल्दी का दान करना अशुभ माना जाता है। इस दिन किसी भी पीली वस्तु का दान करने से बचना चाहिए।
शनिवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान न करें। सफेद वस्तुओं का संबंध चंद्रमा से माना जाता है इसलिए इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना हानिकारक हो सकता है। शनिवार के दिन चावल, चांदी, चीनी आदि का दान करना अशुभ माना जाता है।
शनिवार के दिन लाल वस्तुओं का दान न करें। इस दिन भूलकर भी लाल अनाज का दान न करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव अप्रसन्न हो सकते हैं। लाल रंग सूर्य से सम्बंधित है। सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव रहता है। शनि का पसंदीदा रंग काला है। इसलिए शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करना अच्छा माना जाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 23 , 2024, 10:45 AM