नयी दिल्ली: भारत परिवहन उद्योग क्षेत्र की अपनी अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी वैश्वि प्रदर्शनी एवं सम्मेलन - “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025” (India Mobility Global Expo 2025) का आयोजन 17-22 जनवरी 2025 को करने जा रहा है जो इस बार अपने विस्तार में जर्मनी के म्यूनिख आटो शो को फीका कर सकती है। नयी दिल्ली के भारत मंडपम और यशो भूमि तथा ग्रेटर नोएडा प्रदर्शनी केंद्र (Greater Noida Exhibition Center)- इन तीन प्रदर्शनी स्थलों पर दो लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी के ब्रोशर और लोगो का अनावरण यहां बुधवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने किया। प्रदर्शनी में साथ साथ नौ प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी जिसमें कुल पांच लाख दर्शाकों के आने की संभावना है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पदर्शनी अपने तरह की विश्व की नंबर एक प्रदर्शनी होने जा रही है।
इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के अलावा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी भाग लिया। उद्योग मंडल सीआईआई और अन्य एसाेसिएशनों द्वारा वाणिज्य मंत्रालय के सहयो से आयोजित इस प्रदर्शनी में इस बार भारत के द्विवार्षिक आटो एक्सपो को भी समाहित किया जा रहा है जिसमें वाहन विनिर्माता अपने नए नए माडल भी प्रस्तुत कर सकते हैं। गोयल ने कहा कि यह प्रदर्शनी अपनी शुरूआत के चंद वर्षों में मोबिलिटी क्षेत्र की दूनिया की दूसरी सबसे बड़ी पदर्शनी होने जा रही है और यह वाहन और सहायक उद्योगों में भारत की बढ़ती ताकत की नुमाइश है। श्री गोयल ने कहा कि भारत आज दुनिया में निवेशकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है और इस प्रदर्शनी के प्रति दूनिया भर में आकर्षण इतना अधिक है कि इसके लिए तीन बड़े प्रदर्शनी केंद्र भी कम पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 भारत की कहानी को प्रदर्शित करने, निवेश आकर्षित करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का विस्तार करने में मदद करेगा। उन्होंने इस अवसर पर वाहन उद्योग से एक चार्ज में लम्बी दूसरी तक यात्रा के लायक विद्युत वाहन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्युत वाहन (ईवी) के उत्पादन को बढ़ाने से लागत प्रभावशीलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस बार एक्सपो का विषय, 'सीमाओं से परे: ऑटोमोटिव वैल्यू चेन के भविष्य का सह-निर्माण', एक जुड़े और एकीकृत विश्व के लिए राष्ट्र के दृष्टिकोण के साथ सहजता से मेल खाता है। उन्होंने दुनिया भर में मोबिलिटी तकनीक के लिए शिखर बनने के अपने लक्ष्य में इस क्षेत्र का समर्थन करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इलेक्ट्रिक वाहनों में तेजी से बदलाव को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को बढ़ाने से लागत प्रभावशीलता हासिल करने में मदद मिलेगी।
भारत की कहानी कौशल, दूरदर्शिता और महत्वाकांक्षा का लाभ उठाने की एक अनिवार्य निवेश कहानी है। उन्होंने कहा कि भारत मोबिलिटी एक्सपो निवेश आकर्षित करने और व्यापार और निर्यात का विस्तार करने में भारत की कहानी को प्रदर्शित करने में मदद करता है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने व्यवसायों का विस्तार करने और भारत की विकास कहानी का लाभ उठाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित करने का आग्रह किया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का कहना है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्देश्य संपूर्ण मोबिलिटी वैल्यू चेन को एक छतरी के नीचे लाना है। और इस बार, एक्सपो के वैश्विक महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से प्रदर्शकों और आगंतुकों के रूप में बड़ी भागीदारी देखी जा रही है। जैसे-जैसे उद्योग भविष्य को आकार देने के लिए एकजुट होता है, यह एक्सपो इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और संधारणीय मोबिलिटी समाधानों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
मंत्रालय के अनुसार एक्सपो में मोबिलिटी इकोसिस्टम में नवीनतम प्रगति और सफलताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें ऑटो एक्सपो मोटर शो (इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों सहित), ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो, मोबिलिटी टेक पैवेलियन (कनेक्टेड और ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजीज, इन्फोटेनमेंट इत्यादि), अर्बन मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर शो (टिकाऊ शहरी परिवहन प्रणाली - ड्रोन, सार्वजनिक परिवहन और इंफ्रा, इत्यादि), बैटरी शो (बैटरी टेक्नोलॉजीज और स्टोरेज समाधान), कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो, स्टील पैवेलियन, टायर शो और समर्पित साइकिल शो (नए मॉडल, एक्सेसरीज, इनोवेशन) जैसे विशेष प्रदर्शन शामिल होंगे। ऑटोमोटिव और मोबिलिटी टेक्नोलॉजीज के पूरे स्पेक्ट्रम में अन्य विशेष कार्यक्रम और एक्सपो भी होंगे।
इस कार्यक्रम में 15 से अधिक सम्मेलन भी होंगे, जिनमें से प्रत्येक मोबिलिटी वैल्यू चेन के विभिन्न पहलुओं को समर्पित होगा, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 एक उद्योग संचालित और सरकार समर्थित पहल है, और इसका समन्वय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (ईईपीसी इंडिया) द्वारा विभिन्न उद्योग निकायों और साझेदार संगठनों - एसआईएएम, एसीएमए, आईईएसए, एटीएमए, आईएसए, नैसकॉम, आईसीईएमए, एआईसीएमए, एमआरएआई, आईटीपीओ, इन्वेस्ट इंडिया, आईबीईएफ, सीआईआई, यशोभूमि और आईईएमएल के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 07 , 2024, 07:29 AM