हल्द्वानी: उत्तराखंड में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल (Magistrate Lalit Mohan Rayal) ने आज हल्द्वानी स्थित आरटीओ कार्यालय (RTO office in Haldwani) में औचक छापेमारी कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण (horoughly inspected) किया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचते ही आरटीओ कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिसर में सक्रिय दलाल मौके से फरार हो गए, डीएम के इस निरीक्षण को प्रशासनिक सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले रिकॉर्ड रूम का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दस्तावेजों का सुव्यवस्थित और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो,जिलाधिकारी ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से नेम प्लेट और आई-कार्ड लगाने के निर्देश दिए,इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिलने पर डीएम ने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के आदेश दिए, ताकि आम लोग अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।
डीएम ललित मोहन रयाल ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि कैमरों की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से देखी जाए तथा कम से कम पिछले सात दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आरटीओ कार्यालय परिसर में एक बड़ा फ्लेक्स बोर्ड लगाया जाए, जिसमें साफ तौर पर लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई भी अधिकृत एजेंट या दलाल नियुक्त नहीं है। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 07 , 2026, 02:36 PM