यरूशलम। इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर (Hezbollah commander) को मार गिराने का दावा किया है।
इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान पर हमला किया, जिसमें वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर हुसैन अब्द अल-हलीम हर्ब (Hussein Abd al-Halim Harb) की मौत हो गयी।
बयान के मुताबिक हर्ब ने गैलील में समुदायों के खिलाफ और विशेष रूप से मेटुला के क्षेत्र के खिलाफ कई रॉकेट हमलों को अंजाम दिया था। बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में इजरायली वायु सेना ने लेबनान और गाजा पट्टी (Gaza Strip) में लगभग 70 हमले किये हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 06 , 2024, 07:51 PM