हनोई। वियतनाम की वायु सेना का एक लड़ाकू प्रशिक्षण विमान याक-130 (Yak-130) मध्य बिन्ह दीन्ह प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसके दो पायलट लापता हैं। यह जानकारी वियतनाम की मीडिया ने बुधवार को दी।
वीएन एक्सप्रेस (VN Express) अखबार के अनुसार, 940वीं वियतनामी वायु सेना रेजिमेंट का रूस निर्मित याक-130 फु कैट हवाई अड्डे (Phu Cat Airport) से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी इलाके में तकनीकी खराबी के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त विमान और उसके दोनों पायलटों की तलाश में लगे हुए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 06 , 2024, 07:44 PM