मैड्रिड।स्पेन के राजा फेलिप (षष्टम) और उनकी पत्नी लेटिजिया ऑर्टिज़ पर सोमवार को बाढ़ प्रभावित वालेंसिया (Flood-hit Valencia) की यात्रा के दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कीचड़ उछाला। बीबीसी (BBC) ने कहा कि शाही जोड़े के लिए ‘हत्यारे’ और ‘शर्म’ के नारे लगाए गए थे जब वे पैपोर्टा शहर से गुजर रहे थे जिस क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावितों में शामिल हैं।
स्पेन में दशकों के बाद आई सबसे भीषण बाढ़ (Severe floods) में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के बाद अधिकारियों की ओर से चेतावनी में कमी और अपर्याप्त समर्थन पर लोगों का गुस्सा व्याप्त है। एक विडियो क्लीप में फेलिप को दिखाया गया है, जिसमें उनके अंगरक्षक और पुलिस अचानक प्रदर्शनकारियों की भीड़ और चीख-पुकार से परेशान होते दिख रहे हैं। राजा, रानी और उनके दल के चेहरों और कपड़ों पर कीचड़ है, जिन्होंने राजा के ऊपर छाता रखा हुआ था, जब वे प्रस्थान कर रहे थे।
राजा ने कहा कि वह शाही परिवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों के गुस्से और हताशा को समझते हैं।
वैलेंसिया संसद के सदस्य जुआन बॉर्डरा ने राजा की यात्रा को एक बहुत बुरा निर्णय करार दिया। उन्होंने बीबीसी से कहा कि अधिकारियों ने कोई चेतावनी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि यह तर्कसंगत है कि लोग नाराज हैं, यह तर्कसंगत है कि लोगों को समझ नहीं आया कि यह यात्रा इतनी क्यों जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि इस बाढ़ में देश के कई समुदाय कट चुके हैं, पानी, भोजन, बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं तक पहुंच से वंचित हो गए हैं। रविवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका है।
मैड्रिड।स्पेन के राजा फेलिप (षष्टम) और उनकी पत्नी लेटिजिया ऑर्टिज़ पर सोमवार को बाढ़ प्रभावित वालेंसिया (Flood-hit Valencia) की यात्रा के दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कीचड़ उछाला। बीबीसी (BBC) ने कहा कि शाही जोड़े के लिए ‘हत्यारे’ और ‘शर्म’ के नारे लगाए गए थे जब वे पैपोर्टा शहर से गुजर रहे थे जिस क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावितों में शामिल हैं।
स्पेन में दशकों के बाद आई सबसे भीषण बाढ़ (Severe floods) में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के बाद अधिकारियों की ओर से चेतावनी में कमी और अपर्याप्त समर्थन पर लोगों का गुस्सा व्याप्त है। एक विडियो क्लीप में फेलिप को दिखाया गया है, जिसमें उनके अंगरक्षक और पुलिस अचानक प्रदर्शनकारियों की भीड़ और चीख-पुकार से परेशान होते दिख रहे हैं। राजा, रानी और उनके दल के चेहरों और कपड़ों पर कीचड़ है, जिन्होंने राजा के ऊपर छाता रखा हुआ था, जब वे प्रस्थान कर रहे थे।
राजा ने कहा कि वह शाही परिवार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों के गुस्से और हताशा को समझते हैं। वैलेंसिया संसद के सदस्य जुआन बॉर्डरा ने राजा की यात्रा को एक बहुत बुरा निर्णय करार दिया। उन्होंने बीबीसी से कहा कि अधिकारियों ने कोई चेतावनी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि यह तर्कसंगत है कि लोग नाराज हैं, यह तर्कसंगत है कि लोगों को समझ नहीं आया कि यह यात्रा इतनी क्यों जरूरी है। उल्लेखनीय है कि इस बाढ़ में देश के कई समुदाय कट चुके हैं, पानी, भोजन, बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं तक पहुंच से वंचित हो गए हैं। रविवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 04 , 2024, 09:10 PM