टोक्यो। जापान में अक्टूबर में रिकॉर्ड तापमान दर्ज (Record temperature recorded) किया गया, जो 1898 में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से सबसे गर्म महीना रहा।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (Japan Meteorological Agency) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश में अक्टूबर माह का औसत तापमान सामान्य तापमान से 2.21 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
क्षेत्रीय आधार पर, उत्तरी जापान में तापमान औसतन 1.9 डिग्री अधिक रहा, जबकि पूर्वी और पश्चिमी जापान में तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि देखी गई। अक्टूबर का औसत तापमान क्योटो शहर में 3.2 डिग्री, नागानो में 3.1 डिग्री और मध्य टोक्यो में 2.6 डिग्री ज्यादा रहा।
एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि नवंबर का तापमान औसत तापमान से ज्यादा रहने की संभावना है, हालांकि अगले सप्ताह के उत्तरार्ध में ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे संभावित रूप से तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जापान में उच्च तापमान का पैटर्न जुलाई से लगातार बना हुआ है, जिससे इस तरह की बेमौसम गर्मी से चिंता बढ़ गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 02 , 2024, 12:35 PM