Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने अपने जीवनकाल में कई नीतियां बनाईं। जिसमें उन्होंने कई तरह की बातों का जिक्र भी किया है। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता देते हैं कि आचार्य चाणक्य 20वीं सदी के सबसे बुद्धिमान और विद्वान व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे और कहा भी जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सुखी और समृद्ध जीवन चाहता है तो उसे चाणक्य के आदर्शों का पालन करना चाहिए।
इसमें बताई गई बातों का पालन करना जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जो उसे जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती हैं। इन आदतों के बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है तो उसे समय रहते इन आदतों को छोड़ देना चाहिए। अगर इन आदतों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको लोगों की इन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आलसी होना-
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार, यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो किसी भी कार्य को करने से पहले आलस्य का त्याग कर देना चाहिए। अगर आप किसी भी काम को करने से पहले आलस्य दिखाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है। जो व्यक्ति किसी भी कार्य को करने से पहले आलस करता है वह जीवन और करियर में कभी भी प्रगति नहीं कर पाता है। वे केवल नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं।
दूसरों पर निर्भरता-
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो कभी भी अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर आप अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं तो यह बहुत गलत माना जाता है। दूसरों पर निर्भर रहने से आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी पैदा हो जाती है जो आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है।
समय की बर्बादी-
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो कभी भी समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। जो लोग समय बर्बाद करते हैं वे जीवन में हमेशा दूसरों से पीछे रह जाते हैं।
संकोच करना-
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको झिझकना बंद करना होगा। जो लोग हमेशा झिझकते रहते हैं वे जीवन में हमेशा पिछड़ जाते हैं। यदि आप जीवन और करियर में सफल होना चाहते हैं तो आपको काम टालना बंद कर देना चाहिए।
नकारात्मक सोच-
यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप हर बात को लेकर नकारात्मक सोचते रहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर आपकी सोच नकारात्मक है तो यह आपके और आपकी सफलता में सबसे बड़ी बाधा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 30 , 2024, 11:15 AM