मुंबई में इतनी बेतहाशा गर्मी पड़ती है की अच्छे-अच्छे स्किन टोन को बिगाड़ सकती है। सर्दी के मौसम में भी आपको सनस्क्रीन लगाकर बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों की शिकायत होती है की सनस्क्रीन लगाने के बाद भी उन्हें टैनिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गर्मियों में आसानी से मिलने वाला खीरा ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद होता है। खीरा चेहरे पर निखार लाता है। खीरे से हम घर पर ही फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
एक खीरा लें और उसे पतला-पतला काट लें। इसके बाद 1 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर मिक्सर में घुमा लें. इस तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।खीरे का पेस्ट तैयार करें. इसमें नींबू का रस और अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इस तैयार मिश्रण को रूखी त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाएगी। सबसे पहले खीरे का पेस्ट बना लें और इसमें 5 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने से चेहरा चमकने लगता है।
मुल्तानी मिट्टी में 3 चम्मच खीरे का रस और 12 बूंद गुलाब जल मिलाएं। इस तैयार पैक को त्वचा पर 14 मिनट तक लगाकर रखें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह पिंपल्स को दूर करता है. खीरे के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें. इससे चेहरे पर चमक बढ़ जाएगी. 2 चम्मच बेसन में 2-3 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें. इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
खीरे के पेस्ट में दही मिलाएं. इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें. 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह रूखी त्वचा पर उपयोगी होगा। साथ ही पिंपल्स की समस्या भी दूर हो जाएगी.खीरे और जई का पेस्ट बनाएं और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह मृत त्वचा के लिए फायदेमंद होगा। खीरे और टमाटर को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, इससे त्वचा का रंग निखर जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 28 , 2024, 07:46 AM