Chanakya Niti: चाहते हैं अकूत धन? तो फिर हर सुबह करें सिर्फ 'यह' काम, पढ़ें क्या कहती है चाणक्य नीति!

Sun, Oct 27 , 2024, 09:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्‍य (Acharya Chanakya) को बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्तियों में से एक माना जाता था। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई नीतियां बनाईं। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई इनका अनुसरण करता है तो उसे सुखी और सफल जीवन जीने का मौका मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य नीति(Chanakya Niti) में बताए गए कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको रोज सुबह उठकर करने चाहिए। अगर आप ये काम बिना भूले नियमित रूप से करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि इन कामों को करने से आपको जीवन में हमेशा सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

आचार्य चाणक्य कौन थे?
आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्हें एक महान ऋषि और विद्वान कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' नामक नीति ग्रंथ की रचना की। चाणक्य नीति आपको जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है। अगर आप चाणक्य नीति को पूरा पढ़ेंगे और उसका पालन करेंगे तो आपको सफल होने से कभी कोई नहीं रोक सकता।

स्वस्थ रहने के लिए करें ये काम-
अगर आप जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखना होगा। स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और कुछ समय योग या व्यायाम करने के लिए निकालना चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि जब आप स्वस्थ होते हैं तो आप अपने सभी लक्ष्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

'ऐसा' करने से भी होता है फायदा-
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस समय उठना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और ऐसा भी कहा जाता है कि यह समय जागने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इतना ही नहीं सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान को याद करना चाहिए। जब आप ऐसा करेंगे तो आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

जीवन में प्रगति कैसे करें?
अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो सुबह नहाते समय सबसे पहले सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। जल चढ़ाने के बाद माला लें और भगवान के नाम का जाप शुरू करें। इसके बाद आपको भगवान नारायण को चंदन और यह सामग्री अर्पित करनी होगी। अंत में इस चंदन को अपने माथे और गर्दन पर लगाएं। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups