ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र(Astrologer Rishikant Mishra) का कहना है कि सोते समय बुरे सपने आना अच्छा संकेत नहीं है। ऐसे सपनों को रोकने में तुलसी का उपाय कारगर हो सकता है। दरअसल तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में रात को सोते समय इसकी कुछ पत्तियां तकिये के नीचे रखने से बुरे सपने आना कम हो जाते हैं। इसके अलावा आपके मन को शांति भी मिलेगी.
बुरे सपनों से बचने के उपाय के रूप में सफेद मोती का भी प्रयोग किया जा सकता है। सफेद मोती शांति का प्रतीक है। ऐसे में इसे तकिए के नीचे रखने से मानसिक शांति मिलेगी। सोते समय बुरे सपनों से भी बचा जा सकता है। अगर आपको भी बुरे सपने आते हैं तो आप सोते समय अपने तकिए के नीचे कोई शुभ ताबीज या धागा रख सकते हैं। याद रखें कि इस ताबीज पर कोई धार्मिक चिन्ह होना चाहिए। जैसे ओम या किसी देवी-देवता की तस्वीर. ऐसा करने से आपके मन में सकारात्मकता आएगी।
आप अपने तकिए के नीचे एमेथिस्ट जैसा छोटा क्रिस्टल रख सकते हैं। इससे बुरे सपने दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है। साथ ही सोने से पहले अपने मन में सकारात्मक विचार लाएं। अपने आप से अच्छी बातें करें. सोने से पहले अपने तकिए के नीचे एक चुटकी नमक रखें। ऐसा करने से आपको बुरे या डरावने सपने नहीं आएंगे। याद रखें कि सुबह उठते ही उस नमक को बाहर फेंक दें। दरअसल, नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
अगर आप डरावने सपनों से पीड़ित हैं तो सुगंधित फूल आपके लिए मददगार हो सकते हैं। इसके लिए तकिए के नीचे चमेली या गेंदा आदि रख सकते हैं। उनकी सुगंध आपको आराम देती है और बेहतर नींद लाने में मदद करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहे की एक छोटी सी वस्तु; जैसे तकिए के नीचे चाकू या कोई अन्य धातु रखने से बुरे सपनों से बचाव होता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 23 , 2024, 10:30 AM