Karva Chauth 2024 Mehndi Design: घर में कोई भी त्यौहार हो महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। शादीशुदा महिलाओं (Married women) का मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। शादीशुदा महिलाओं का सबसे खास त्योहार करवा चौथ (Festival Karva Chauth) जल्द ही आने वाला है। इसलिए महिलाएं इस दिन हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए नए-नए मेहंदी डिजाइन (new mehndi designs) की तलाश में रहती हैं। अगर आप इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपकी तलाश खत्म हो गई है. इस साल अरबी से ज्यादा पंजाबी मेहंदी डिजाइन को पसंद किया जा रहा है
पहले महिलाएं अपने हाथों के लिए अरेबिक, मांडला और मोरक्कन मेहंदी डिजाइन पसंद करती थीं। लेकिन समय के साथ महिलाओं की पसंद भी बदल गई है। आजकल इन मेहंदी डिजाइनों की जगह पंजाबी मेहंदी डिजाइनों ने ले ली है।
ऐसा माना जाता है कि जिस महिला के हाथ की मेहंदी जितनी गहरी रचती है, उसे अपने पति से उतना ही अधिक प्यार मिलता है। तो आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। छलनी से चंद्रमा को देखने और पति के हाथ से पानी पीने के बाद ही यह व्रत पूरा माना जाता है। आप अपनी मेहंदी में भी ऐसे ही डिजाइन बनवा सकती हैं।
अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं और शगुन के तौर पर अपने हाथों पर कम से कम मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आपको यह मेहंदी डिजाइन जरूर पसंद आएगा।
यह पंजाबी मेहंदी डिजाइन आजकल हर महिला की पसंदीदा बन गई है। इस मेहंदी डिजाइन में एक महिला करवा चौथ की छलनी पकड़े नजर आ रही है।
यह मेहंदी डिज़ाइन दिखने में मुश्किल लगती है लेकिन बनाने में बहुत आसान है। इस डिज़ाइन में धारियों में बिंदुओं का उपयोग किया गया है
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 17 , 2024, 10:41 PM