स्मार्टफोन आजकल एक लत बनता जा रहा है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारा फोन हमारे हाथ में रहता है। इतना ही नहीं, हममें से कई लोग अब टॉयलेट में भी अपना मोबाइल फोन लेकर जाते हैं। क्या आपको भी है ये आदत? तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप भी टॉयलेट में फोन ले जाते हैं तो यह अच्छी आदत नहीं है। इससे आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं क्योंकि शौचालय गंभीर बीमारियों का प्रजनन स्थल बन सकता है।
अपने फोन को शौचालय में ले जाने से बचें। इससे होने वाला संक्रमण आपके साथ-साथ आपके फोन को छूने वाले हर व्यक्ति तक पहुंच सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि आपके फोन में टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। शौचालय में फोन का उपयोग करने से मूत्र पथ के संक्रमण, दस्त और आंतों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ई. कोली, साल्मोनेला और सी. डिफिसाइल जैसे बैक्टीरिया आपके फोन पर जमा हो जाते हैं और यह संक्रमण फैल सकता है।
जब हम शौचालय से निकलते हैं तो यह बैक्टीरिया भी अपने साथ लाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारी सामान्य आंखों से भी दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में फोन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए साफ करना संभव नहीं है। इससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 13 , 2024, 09:42 AM