पेट्रोल असली है या नकली? पेट्रोल पंप पर खड़े- खड़े करें चेक, यह ट्रिक है कमाल की 

Wed, Oct 02 , 2024, 12:08 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Real or Fake Petrol: देश के हर शहर में अब पेट्रोल पंपों (petrol pumps) की संख्या बढ़ गई है। अक्सर एक किलोमीटर की दूरी पर 3-4 पेट्रोल पंप दिख जाते हैं। कई पेट्रोल पंपों पर कीमतों में मामूली अंतर भी है। ऐसे में पेट्रोल की गुणवत्ता (quality of petrol) को लेकर भी मन में सवाल उठते हैं। अक्सर मिलावटी पेट्रोल की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। आप एक सेकंड में भी पेट्रोल की क्वालिटी जान सकते हैं। 

पेट्रोल की अच्छी क्वालिटी आपकी कार के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि पेट्रोल मिलावटी होता है और अगर आप इसे अपनी कार में डालते हैं तो इससे इंजन या अन्य पार्ट्स में दिक्कत आ सकती है। ये गलती आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। इसलिए पेट्रोल की भी जांच करानी चाहिए। आइए जानते हैं इसकी ट्रिक। 

यदि आपके पास फ़िल्टर पेपर नहीं है, तो आप सफ़ेद A4 पेपर पर भी जाँच कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम ने शुद्ध पेट्रोल का घनत्व 730 से 800 के बीच तय किया है। यदि पेट्रोल का घनत्व 800 से अधिक है, तो यह स्पष्ट है कि पेट्रोल में मिलावट की गई है। दरअसल घनत्व परीक्षण लैब में किया जाता है। इसके लिए कुछ विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है। इसके लिए एक हाइड्रोमीटर, एक विशेष थर्मामीटर और कुछ अन्य उपकरणों की आवश्यकता होती है। इसका उपयोग पेट्रोल की शुद्धता जांचने के लिए किया जा सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups