­­­Geeta Updesh : 'ये' 5 गलतियाँ बर्बाद कर देती है इंसान की जिंदगी! श्री कृष्ण ने भगवत गीता में बहुमूल्य उपदेश दिये हैं

Mon, Sep 30 , 2024, 11:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भगवत गीता (bhagavat geeta) हिंदू धर्म (Hinduism) का पवित्र ग्रंथ है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति गीता के अनमोल ज्ञान को अपने जीवन में अपना ले तो वह हर विपत्ति से उबर सकता है। पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने यह ज्ञान अर्जुन को कुरूक्षेत्र में दिया था। श्रीकृष्ण ने गीता में बताया है कि समय के उचित उपयोग से कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है। कृष्ण के अनुसार, यदि कोई गीता का पाठ करता है, तो यह ज्ञान कभी नष्ट नहीं हो सकता। तो आइए जानते हैं कि कोई भी इंसान बर्बाद क्यों होता है? क्या हैं इसके कारण और गीत किस बारे में कहते हैं...
पहला कारण
भगवान श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं कि जो व्यक्ति काम पूरा किए बिना जल्दी थक जाता है, वह जल्द ही नष्ट हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति ऊर्जावान नहीं रहता है तो वह उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। ऐसा व्यक्ति समय बीतने के बाद काम करना भी चाहे तो काम नहीं कर पाता। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता।

एक और कारण
श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि जो व्यक्ति हर बात पर क्रोध करता है और क्रोध में आकर किसी को नुकसान पहुंचाता है, उस व्यक्ति को विनाश से कोई नहीं बचा सकता। श्री कृष्ण कहते हैं कि क्रोध के कारण व्यक्ति परिवार और समाज में सम्मान खो देता है। क्रोध के कारण मनुष्य के मित्र शत्रु बन जाते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
तीसरा कारण
गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं कि भय भी व्यक्ति को नष्ट कर देता है। भयभीत व्यक्ति न तो सही सोच सकता है और न ही गलत का विरोध कर सकता है। इतना ही नहीं भय के वशीभूत व्यक्ति अपने अधिकारों का प्रयोग भी नहीं कर पाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है और जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है।
चौथा कारण
श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि निद्रा एक ऐसा विकार है जो मनुष्य के अच्छे से अच्छे जीवन को भी नष्ट कर देता है। कृष्ण के अनुसार जो व्यक्ति अपनी नींद पर काबू नहीं पाता, वह हमेशा दूसरों से पिछड़ जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को विनाश से बचना है तो सबसे पहले उसे नींद का त्याग करना होगा।

पांचवां कारण
गीता के अनुसार जो व्यक्ति आलस्य के कारण अपने काम को दूसरे दिन के लिए टाल देता है वह कभी सफल नहीं हो पाता है। श्री कृष्ण कहते हैं कि समय किसी के लिए नहीं रुकता, इसलिए यदि कोई मनुष्य अपना काम समय पर पूरा नहीं करता है, तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अंततः ऐसा मनुष्य बर्बाद हो जाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups