Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के बारे में तो हम सभी जानते हैं। उन्हें 20वीं सदी के सबसे जानकार और विद्वान व्यक्तियों में स्थान दिया गया है। अगर हम आचार्य चाणक्य की बात करें तो उन्होंने अपने जीवनकाल में कई तरह की नीतियां बनाईं, जिनमें वे कई तरह की बातों का जिक्र करते हैं। आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने विभिन्न नीतियों में मनुष्य की अच्छी आदतों के साथ-साथ कुछ बुरी आदतों का भी जिक्र किया है। ये बुरी आदतें इंसान को बर्बादी की ओर ले जाती हैं, अगर इंसान में कुछ अच्छी आदतें हैं तो वह अपनी बुरी किस्मत को भी बदलने की क्षमता रखता है। आज हम चाणक्य नीति(Chanakya Niti) में बताई गई इन आदतों के बारे में जानने जा रहे हैं।
आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्हें एक महान ऋषि और विद्वान कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' नामक नीति ग्रंथ की रचना की। चाणक्य नीति आपको जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है। अगर आप चाणक्य नीति को पूरा पढ़ेंगे और उसका पालन करेंगे तो आपको सफल होने से कभी कोई नहीं रोक सकता।
कड़ी मेहनत की आदत-
चाणक्य नीति के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जीवन में धनवान बनना चाहता है। साथ ही अगर किसी को आगे बढ़ना है तो उसके लिए मेहनती होना भी बहुत जरूरी है। एक मेहनती व्यक्ति हमेशा अपनी किस्मत बदलने की ताकत रखता है। जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है उस पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चाणक्य के दर्शन के अनुसार, एक मेहनती व्यक्ति अपनी क्षमताओं के भीतर कुछ भी हासिल कर सकता है। इसलिए हमें कड़ी मेहनत करने की क्षमता की आवश्यकता है।
समय प्रबंधन की आदत-
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति अपना भाग्य बदलना चाहता है तो उसे समय का सम्मान करना चाहिए। जब आप समय की कद्र करेंगे और उसका सही उपयोग करेंगे तो आपके सभी काम सफल होंगे। और आपको आर्थिक लाभ भी होता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
दान की आदत-
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में दान को सर्वोत्तम कर्म माना है। आचार्य चाणक्य के अनुसार दान करने वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा खुश रहता है। चाणक्य नीति के अनुसार, दान करने वाले व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती और वह जीवन में हमेशा धनवान रहता है। दाता का धन सदैव बढ़ता रहता है। इसलिए उसे कभी भी आर्थिक तंगी महसूस नहीं होती।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 27 , 2024, 09:08 AM