Hot Water For Health: स्वस्थ रहने के लिए हाइड्रेटेड (hydrated) रहना और खूब पानी पीना जरूरी है। ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग गर्म पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन सुबह गर्म पानी पीने (drinking hot water) से कई फायदे होते हैं। सुबह उठकर पानी पीने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं। जानें सुबह गर्म पानी पीना क्यों है फायदेमंद।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गर्म पानी पीने से आपके शरीर से हानिकारक पदार्थ (harmful substances) बाहर निकल जाते हैं। ये पसीने और मूत्र के माध्यम से उत्सर्जित होते हैं। गर्म पानी रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
सुबह गर्म पानी पीने से पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। गर्म पानी भोजन को ठीक से पचाने में मदद करता है। भोजन से पोषक तत्व बेहतर अवशोषित होते हैं। अगर पाचन क्रिया अच्छी रहेगी तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।
अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो सुबह गर्म पानी पीने की आदत बनाएं। इससे आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या ठीक हो सकती है। इससे आपका पेट स्वस्थ रहता है।
अगर आप सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी पीते हैं तो आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा। गर्म पानी आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह आपकी भूख को नियंत्रित करता है।
सुबह गर्म पानी पीने से आपका तनाव दूर हो जाता है। गर्म या गुनगुना पानी आपके दिमाग और शरीर को आराम देता है। इससे आपका दिमाग शांत रहता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 24 , 2024, 02:58 PM