नवरात्रि (Navratri) पर्व को मां दुर्गा (Mother Durga) के उत्सव के रूप में मनाया जाता है.. मां दुर्गा को समर्पित यह त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति जगदंबा की पूजा की जाती है।
शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से
शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 गुरुवार से शुरू होगी और यह पर्व 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को समाप्त होगा। देवी भागवत पुराण में कहा गया है कि महालया के दिन, जब पूर्वज पृथ्वी से वापस लौटते हैं, माँ दुर्गा अपने परिवार और दोस्तों के साथ पृथ्वी पर आती हैं, जिस दिन नवरात्रि शुरू होती है, देवी माँ हर बार अलग-अलग वाहनों से आती हैं।
शारदीय नवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। कई जगहों पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर गरबा, रामलीला का आयोजन किया जाता है। 9 दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा भी की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत भी रखा जाता है। पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती है.
शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। मां दुर्गा पूजा का त्योहार साल में चार बार आता है। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को 12:19 बजे शुरू होगी और अगले दिन 4 अक्टूबर को 2:58 बजे समाप्त होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 23 , 2024, 11:13 AM