Effect of solar eclipse on zodiac sign : पितृपक्ष के आखिरी दिन सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) लगेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ग्रहण हमेशा अमावस्या और पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण (Solar eclipse and lunar eclipse on full moon) होता है। इस साल सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। यह पितृपक्ष का आखिरी दिन है। इस दिन सभी पितर धरती से विदा लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण का असर देश-दुनिया समेत मानव जीवन पर पड़ता है।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय (Astrologer Narendra Upadhyay) ने सूर्य ग्रहण का राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इसके मुताबिक 2 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव कन्या और मीन राशि के लोगों पर पड़ेगा।
हिंदू धर्म में ग्रहण शब्द को ही नकारात्मक माना जाता है। सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है इसलिए सूर्य ग्रहण किसी के लिए भी शुभ या लाभकारी नहीं होगा। इस दौरान हर व्यक्ति या जनता को सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान महत्वपूर्ण फैसले टाल देने चाहिए. भावुक होकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। इस अवधि में आर्थिक रूप से सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
नासा की वेबसाइट के मुताबिक, यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा जबकि आंशिक ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा।
क्या भारत में होगा सूर्य ग्रहण?
2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. सूर्य ग्रहण नहीं दिखने के कारण देश में सूतक काल भी लागू नहीं होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 20 , 2024, 11:05 PM