Thoughts of Acharya Chanakya: आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) को बीसवीं सदी के सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्तियों (most knowledgeable and learned persons) में से एक माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई नीतियां बनाईं। ऐसा कहा जाता है कि जो कोई भी इनका पालन करता है उसे सुखी और सफल जीवन जीने (happy and successful life) का मौका मिलता है। आज इस लेख में हम आपको चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताए गए कुछ कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको रोज सुबह उठते ही सबसे पहले करना चाहिए। अगर आप ये काम बिना भूले नियमित रूप से करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी (financial crisis) का सामना नहीं करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि इन कामों को करने से आपको जीवन में हमेशा सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आइये देखते हैं आख़िर वो चीज़ें क्या हैं।
आचार्य चाणक्य कौन थे?
आचार्य चाणक्य चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु थे। उन्हें एक महान ऋषि और विद्वान कहा जाता है। आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' नामक नीति ग्रंथ की रचना की। चाणक्य नीति आपको जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है। अगर आप चाणक्य नीति को पूरा पढ़ेंगे और उसका पालन करेंगे तो आपको सफल होने से कभी कोई नहीं रोक सकता।
स्वस्थ रहने के लिए करें ये काम-
अगर आप जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखना होगा। स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और कुछ समय योग या व्यायाम करने के लिए निकालना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब आप स्वस्थ होते हैं तो आप अपने सभी लक्ष्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
जीवन में प्रगति कैसे करें-
अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो सुबह नहाते समय सबसे पहले सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। जल चढ़ाने के बाद माला लें और भगवान का नाम जपना शुरू करें। इसके बाद आपको भगवान नारायण को चंदन और यह माला चढ़ानी है। अंत में आपको इस चंदन को अपने माथे और गर्दन पर लगाना है। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, तथा मानसिक स्थिरता रहने से लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाएगा।
ऐसा करने से भी लाभ होता है-
-चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस समय जागना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इस समय को जागने के लिए सबसे अच्छा समय भी कहा जाता है। इतना ही नहीं, सुबह उठते ही सबसे पहले भगवान को याद करें। जब आप ऐसा करेंगे तो आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 20 , 2024, 08:48 AM