lucky zodiac signs: पैसों की होगी बरसात! चमकेगी किस्मत! ग्रहों का राजा सूर्य बदल देगा इन राशियों की जिंदगी

Fri, Sep 20 , 2024, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Transit of Sun in Virgo: जब कोई ग्रह किसी भी राशि में प्रवेश (planet enters) करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यह कुछ लोगों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत करता है जबकि दूसरों को इसके परिणाम भुगतने पड़ते हैं। फिलहाल सूर्य कन्या राशि में प्रवेश (Transit of Sun in Virgo) कर चुका है, ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि परिवर्तन का 6 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे उनकी किस्मत चमक जाएगी। आइए ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां (lucky zodiac signs) कौन सी हैं।

मेष- यह गोचर आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। इस अवधि में आपको कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों की बात करें तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आपको इस दौरान अपने रिश्ते का ध्यान रखना चाहिए। इस अवधि में आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रहेगा। यह गोचर आपकी किस्मत चमका सकता है। इस दौरान आपके द्वारा बनाए गए रिश्ते भविष्य में बहुत काम आएंगे। इसके अलावा आपको इस दौरान संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

मिथुन - यह अवधि आपके जीवन में सुख और शांति लेकर आएगी। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या बिजनेस में नुकसान या किसी कठिनाई का सामना कर रहे हैं तो अब सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में उन्नति मिलेगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

वृश्चिक - यह अवधि आपको पहले की गई कड़ी मेहनत का फल देगी। इसका मतलब यह है कि अगर आपने पहले कड़ी मेहनत की है तो उसका फल आपको इस बार सुख-समृद्धि और धन के रूप में मिलेगा। इस दौरान खुद को सकारात्मक रखें।

मीन - इस राशि के जातकों के लिए यह भाग्यशाली समय होगा। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवन में शांति आ सकती है और करियर के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की भी संभावना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups