Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे की हो गई है शुरुआत तो सही समय पर अपनी डाइट में लें ये 5 चीजें

Wed, Sep 18 , 2024, 02:06 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Diet for Dark Circles: आजकल बड़ी संख्या में लोगों को आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या (problem of dark circles) है। डॉक्टरों के मुताबिक इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें कम नींद (less sleep), मोबाइल, टीवी और लैपटॉप स्क्रीन (TV and laptop screens) का अत्यधिक उपयोग, आहार में पोषक तत्वों की कमी शामिल है। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. प्रभात कुमार ने इससे राहत पाने के लिए कई आयुर्वेदिक घरेलू उपायों (Ayurvedic home remedies) की जानकारी दी। 

डॉ. प्रभात ने लोकल 18 को बताया, ऐसी ही एक समस्या है आंखों के नीचे काले घेरे। जिसका सामना हर उम्र के लोगों को करना पड़ता है। आंखों के नीचे की त्वचा का काला पड़ना, रक्त वाहिकाओं में जमाव। ऐसा उस क्षेत्र की त्वचा के पतले होने के कारण होता है।

हल्दी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो काले घेरों को कम करने में मदद करती है। हल्दी पाउडर को शहद में मिलाकर इस पेस्ट को आंखों के नीचे 10-15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

इस प्रक्रिया को हफ्ते में 4 दिन करने से बहुत फायदा मिलता है। आयुर्वेद समग्र स्वास्थ्य और खुशहाली को बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली के महत्व पर जोर देता है।

डार्क सर्कल की समस्या को कम करने के लिए आप अपने आहार और जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिसमें नियमित व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और काले घेरे कम करने में मदद मिलती है।

रोजाना 30 मिनट तक तेज चलना या योग जैसी चीजें फायदेमंद होती हैं। सामान्य संतुलित भोजन के अलावा, आहार में मूंगफली, भुने चने का आटा या सत्तू, पंढरपुरी दाल और मक्का शामिल करें। इससे शरीर और त्वचा को जरूरी पोषण मिलेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups