Ganesh Visarjan 2024 : गणपती अपने गांव चले, कैसे...? गणेश भक्तों ने की बप्पा की विदाई! जानिए अगले साल कब आएंगे बप्पा? देखें पूरी लिस्ट 

Tue, Sep 17 , 2024, 10:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Ganesh Chaturthi 2024: आज गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan 2024) है। गणपति बप्पा को अलविदा कहते हुए अब सभी को अगले साल के गणेशोत्सव (Ganeshotsav) का इंतजार है। साल 2025 में गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) कब आएंगे, इसकी तारीख देख लीजिए। 

इतने दिनों तक बप्पा की पूजा और सेवा करने के बाद अब बप्पा को अलविदा कहने का समय आ गया है। ये पल थोड़ा ख़ुशी का, थोड़ा गम का है। 

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ... का जाप करते हुए हम बप्पा को अलविदा कहते हैं और उनके अगले बरस आने का इंतजार करते हैं।

आपमें से हर किसी ने सोचा होगा कि बप्पा अगले साल कब आएंगे। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 में गणेश चतुर्थी की सही तारीख क्या है।

इस साल बप्पा का आगमन 7 सितंबर, शनिवार को हुआ। लेकिन अगले साल बप्पा बहुत जल्दी आएंगे. अगस्त में ही बप्पा अपने घर लौटेंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेशोत्सव मनाया जाता है। तो अगले साल बप्पा बहुत जल्दी आएँगे। क्योंकि साल 2025 में गणेश चतुर्थी 27 अगस्त, बुधवार को है। तो अगले साल गणपति बप्पा 12 दिन पहले आएंगे। 

तो साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है, तो 2025 की तारीख के मुताबिक बप्पा 24 दिन देरी से आएंगे। इसलिए गणेश भक्तों को इंतजार करना होगा। 10 दिन पहले 4 सितंबर 2025 को बप्पा का आगमन होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups