Ganesh Visarjan : कल है 5 दिवसीय गणेश विसर्जन का दिन, जानें शुभ मुहूर्त

Tue, Sep 10 , 2024, 02:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Ganesh Visarjan Muhurta on 5th day: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दिन गणेश बप्पा का स्वागत संगीत के साथ किया जाता है, 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जाता है। कुछ स्थानों पर परंपरागत रूप (traditionally) से डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन और 10 दिन तक गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश पूजन के बाद गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) किया जाता है। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा की रस्म पूरी होने के बाद ही विसर्जन या उद्यापन किया जाता है।

चतुर्थी के दूसरे दिन यानी डेढ़ दिन बाद गणेश विसर्जन किया जाता है। इसके अलावा तीसरे दिन, पांचवें या सातवें दिन भी गणेश विसर्जन किया जा सकता है। विसर्जन का सबसे लोकप्रिय दिन अनंत चतुर्दशी है। यह चतुर्थी के बाद 11वां दिन है।

5वें दिन गणेश विसर्जन का समय
11 सितंबर 2024, बुधवार को गणेश विसर्जन का 5वां दिन होगा। इस दिन भी कई लोग धूमधाम से बप्पा को विदाई देते हैं। जैसे गणपति बप्पा का स्वागत घंटे-घड़ियाल से करते हैं, वैसे ही विसर्जन भी घंटे-घड़ियाल से होता है। अगर आप पांचवें दिन गणेश विसर्जन करने जा रहे हैं तो जानिए गणेश विसर्जन का शुभ समय-

11 सितंबर 2024 को गणेश विसर्जन के लिए चौघड़िया शुभ मुहूर्त सुबह 6:30 बजे से 9:10 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा। दोपहर में शुभ मुहूर्त 3:23 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा। 

सातवें दिन गणेश विसर्जन
गणेश विसर्जन सातवें दिन यानी शुक्रवार, 13 सितंबर 2024 को भी किया जा सकता है।

अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन का महत्व –
अनंत चतुर्दशी का दिन गणेश विसर्जन के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। भगवान की पूजा करते समय हाथ पर धागा बांधा जाता है। माना जाता है कि यह धागा भक्त को संकट से बचाता है। इसे अनंता या अनंती कहा जाता है।

अनंत चतुर्दशी 2024 कब है-
इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर 2024 को है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। 

 गणपति विसर्जन के दौरान इस मंत्र का जाप कर सकते हैं -
ॐ यान्तु देवगण: सर्वे पूजामदया ममकीम. इष्टकामस्मृद्ध्यर्थ पुनरपि पुनरगमनाय च । 
या गं गणपतयै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। गणेश उत्सव के ये दस दिन बेहद खास होते हैं। इस दौरान लोग भगवान को खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से वह विशेष कृपा बरसाते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups