Bollywood Starkids : दीपिका पादुकोण ही नहीं इन 'बॉलीवुड एक्टर्स' के घर भी लड़कियों के रूप में आईं लक्ष्मी!

Mon, Sep 09 , 2024, 06:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Baby girls of Bollywood actors :  बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जिनके घर बेटियों का जन्म हुआ है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood stars) के घर 'लक्ष्मी' (Home Lakshmi)आ चुकी हैं। आइए जानें किस कलाकार के घर हैं आपकी नन्हीं परियां...



एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल यानी 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया। 'दीपवीर' के माता-पिता बनते ही सोशल मीडिया पर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक सभी ने उन्हें बेटी के जन्म पर बधाई दी है।



6 नवंबर 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी को जन्म दिया। उनका नाम राहा कपूर है।

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने इसी साल 3 जून 2024 को बेटी को जन्म दिया। नताशा और वरुण की बेटी की फोटो अभी तक सामने नहीं आई है।


बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 12 नवंबर, 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। बिपाशा और करण ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है, जो बहुत प्यारा है।



बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इसी साल 16 जुलाई 2024 को बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, इन सितारों ने अभी तक अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर नहीं की है।


देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां भी हैं। प्रियंका अपनी बेटी मालती को सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में लाईं। मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups