गाजा। दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर पर हुए इजरायली हवाई हमले (Israeli airstrike) में कम से कम छह फिलिस्तीनी मारे (six Palestinians were killed) गए और सात अन्य घायल हो गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा (Palestinian Civil Defense) ने मंगलवार को दी। नागरिक सुरक्षा ने एक प्रेस बयान में कहा, “हमारे दल ने खान यूनिस के पश्चिम में इजरायली युद्धक विमानों (Israeli warplanes) द्वारा निशाना बनाए गए एक घर से छह शव बरामद किए और सात अन्य घायल मिले।”
एक अलग बयान में, नागरिक सुरक्षा ने इजरायली बलों पर आवासीय क्षेत्रों में नागरिकों को हिंसक रूप से विस्थापित करने और निष्कासित करने का आरोप लगाया, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों निहत्थे नागरिक मारे गए और घायल हुए। हालांकि इस घटना पर इजराइली सेना ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इज़राइली सीमा पर हमास के उत्पात का जवाब देने के लिए इज़राइल गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है, जिसके दौरान लगभग 1,200 इजरायली मारे गए थे और लगभग 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में चल रहे इजरायली हमलों में अब तक 40,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 28 , 2024, 11:50 AM