मॉस्को। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी (General Rafael Grossi) ने मंगलवार को रूस के कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Kursk nuclear power plant) के पास हो रहे संघर्ष के कारण परमाणु दुर्घटना के खतरे की चेतावनी दी। ग्रॉसी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के निमंत्रण पर कुर्स्क क्षेत्र स्थित संयंत्र का दौरा करने के बाद कहा कि अब यहां परमाणु घटना का खतरा है। श्री पुतिन ने उनसे स्थिति का आकलन करने और मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए रूसी सहयोगियों के साथ काम करने का अग्रह किया था। मुख्य सुविधाओं का दौरा करने के बाद, श्री ग्रॉसी ने कहा कि परमाणु संयंत्र लगभग सामान्य परिस्थितियों में काम कर रहा है।
ग्रॉसी ने कहा कि उन्हें संयंत्र की सुविधाओं पर ड्रोन हमलों (drone attacks) की कोशिश के बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन हमलों के निशान देखे। उन्होंने कहा कि परमाणु संयंत्र के पास सैन्य गतिविधियां अंततः सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाती है। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर कुर्स्क परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर हमला की कोशिश करने का आरोप लगाया था। ड्रोन के टुकड़े कथित रूप से संयंत्र की प्रयुक्त ईंधन परमाणु भंडारण सुविधा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गिरे थे।
ग्रॉसी ने कहा कि आईएईए परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई तकनीकी कदमों और उपायों का प्रस्ताव दे सकता है। उन्होंने बताया कि आईएईए ने पहले ही रूस के राज्य परमाणु ऊर्जा समूह रोसाटॉम, रूसी सशस्त्र बलों, सुरक्षा बलों और रूसी विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। ग्रॉसी ने कहा कि आईएईए और रूसी प्रतिनिधि इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि संयंत्र में विकिरण की घटनाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 28 , 2024, 11:39 AM