बीजिंग। चीन ने मंगलवार को कहा कि ब्राजील(Brazil), इंडोनेशिया (Indonesia) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) इस बात से चिंतित है कि पश्चिमी देश यूक्रेन, रूसी क्षेत्र पर हमला (attack Ukraine) करने के लिए पश्चिमी हथियारों का उपयोग करने की शर्तों को लगातार आसान कर रहे हैं।
यूरेशियन मामलों के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि ली हुई ने यूक्रेन संकट के लिए ‘शटल डिप्लोमेसी’ के चौथे चरण के परिणामों को लेकर यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में कहा, “सभी पक्ष चिंतित हैं कि पश्चिमी देश आपूर्ति किए गए हथियारों के साथ रूसी क्षेत्र पर हमला (attacking Russian territory) करने की शर्तों को लगातार आसान बना रहे हैं।”
श्री ली हुई ने कहा कि हालिया सैन्य अभियानों ने इन चिंताओं की पुष्टि की है। राजनायिक ने कहा कि सभी पक्ष संघर्ष के बढ़ने और विस्तार के जोखिम को लेकर भी चिंतित थे। गौरतलब है कि श्री ली ने 28 जुलाई से सात अगस्त तक ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया का दौरा किया, जहां उन्होंने यूक्रेनी संकट समाधान पर अधिकारियों के साथ बातचीत की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 27 , 2024, 12:47 PM