Musk: हैरिस एक आपदा हैं, लोकतंत्र और अमेरिका को बचाएंगे ट्रम्प : मस्क

Mon, Aug 26 , 2024, 10:34 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क (Famous entrepreneur Elon Musk) ने सोमवार को कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस अगर राष्ट्रपति चुनी जाती हैं, तो यह अमेरिका और उसके लोकतंत्र के लिए आपदा साबित होगी। मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स कहा, “श्री ट्रंप लोकतंत्र और अमेरिका को बचाएंगे। मेरे शब्दों पर ध्यान दें। सुश्री कमला/हैरिस एक आपदा साबित होंगी।”

गौरतलब है कि मस्क ने कई मौकों पर सुश्री हैरिस (Ms. Harris) की आलोचना की है। पिछले हफ़्ते उन्होंने एक्स पर कहा था कि अगर सुश्री हैरिस खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी पर प्रतिबंध लगाने के अपने चुनावी वादे को पूरा करती हैं, तो अमेरिकियों को बड़े पैमाने पर भुखमरी का सामना करना पड़ेगा और अमेरिका का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (presidential election 05 नवंबर को होंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं और श्री ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups