Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार घर से लेकर मंदिर तक हर जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर चारों तरफ खुशी का माहौल होता है।
जन्माष्टमी(Krishna Janmashtami) को भगवान कृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि बालकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र(Rohini Nakshatra) में हुआ था। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
भगवान को पीठ न दिखाएँ : कहा जाता है कि इस दिन मंदिर में भगवान कृष्ण को पीठ नहीं दिखाना चाहिए। भगवान कृष्ण ने मायावी राक्षस कालयण के अच्छे कर्मों को ख़त्म करने के लिए उसे अपनी पीठ दिखाई थी, इसलिए भगवान कृष्ण को पीठ दिखाने से मनुष्य के पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं।
तुलसी के पत्ते न तोड़ें: भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का पूर्ण अवतार माना जाता है। -जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं काटने चाहिए, क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस दिन तुलसी की विशेष पूजा करें और श्री कृष्ण को तुलसी मंजरी भी चढ़ाएं।
इन चीजों का न करें सेवन: -जन्माष्टमी के दिन चावल का सेवन न करें। एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया है। वहीं, जन्माष्टमी के दिन चावल या जौ से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
तामसिक चीजों से बचें :जन्माष्टमी के दिन लहसुन, प्याज या तामसिक चीजें नहीं खानी चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा से परहेज करें। अगर जन्माष्टमी का व्रत न भी रखा जाए तो भी इन चीजों से बचना चाहिए।
काले रंग की वस्तुएं न चढ़ाएं-जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को काले रंग की वस्तुएं न चढ़ाएं। काले कपड़े न पहनें। यह रंग नकारात्मक माना जाता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 25 , 2024, 11:43 AM