टेक्सास: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Indian-American astronaut Sunita Williams) सहित बोइंग के संकटग्रस्त स्टारलाइनर का चालक दल फरवरी 2025 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) से लौट जायेगा, जबकि जहाज बाद में चालक दल के बिना वापस आएगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन(NASA administrator Bill Nelson) ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेल्सन ने एक ब्रीफिंग में कहा, “नासा ने फैसला किया है कि अंतरिक्ष यात्री बैरी ‘बुच’ विल्मोर और सुनीता ‘सुनी’ विलियम्स अगले फरवरी में क्रू-9 के साथ लौटेंगे, और स्टारलाइनर बिना चालक दल के वापस आएगा।” अंतरिक्ष यान के धरती पर लौटने का सही समय फिलहाल तय नहीं किया गया है।
स्टारलाइनर को पांच जून को चालक दल के दो सदस्यों के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन आईएसएस की उड़ान के दौरान इसके 28 थ्रस्टरों में से पांच अलग-अलग समय पर विफल हो गए और पांच हीलियम लीक भी दर्ज किए गये।
नासा अधिकारियों ने स्वीकार किया कि अंतरिक्ष यान की वापसी की उड़ान मूल रूप से 14 जून के लिए निर्धारित की गयी थी, लेकिन तब से तकनीकी समस्याओं के कारण बार-बार देरी हो रही है। पृथ्वी पर इंजीनियरों की ओर से समस्याओं को हल करने की तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 25 , 2024, 11:25 AM