Yoga Mantra: स्ट्रेस, टेंशन या डिप्रेशन से राहत दिलाता है मकरासन, देखें सही विधि और फायदे!

Wed, Aug 21 , 2024, 08:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Benefits of Makarasana: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बहुत आम बात हो गई है। इसके साथ ही कई लोगों को डिप्रेशन की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग ध्यान, योग समेत कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग अवसाद से राहत पाने के लिए दवा भी लेते हैं। लेकिन आप बिना दवा खाए भी तनाव, डिप्रेशन से राहत पा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से मकरासन(Makarasana) करते हैं तो आपको राहत मिल सकती है।

मकरासन के दौरान व्यक्ति फर्श पर मगरमच्छ की तरह पेट के बल लेट जाता है। इस आसन को करते समय दोनों हाथों को तकिये की तरह सिर के पास रखना चाहिए। इस अवस्था में दिमाग को शांत रखना होता है और शरीर के अंगों को आराम देना होता है। मकरासन व्यक्ति को कई लाभ पहुंचाता है। जानिए मकरासन करने का सही तरीका और इसके फायदे।

मकरासन करने का सही तरीका
मकरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। दाएं पैर को मोड़कर सीधी दिशा में 45 डिग्री का कोण बनाएं। ऐसा करते समय याद रखें कि आपका बायां पैर सीधा रहे। ऐसा करते समय अपने बाएं गाल को चटाई पर रखें। अपने दाहिने हाथ को अपने बाएँ गाल पर लाएँ। इस स्थिति में करीब 15 मिनट तक गहरी और लंबी सांसें लेते हुए लेटे रहें।

मकरासन करने के फायदे
- मकरासन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और अस्थमा से राहत मिल सकती है।

- नियमित मकरासन से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

- इस आसन का अभ्यास करने से शरीर की थकान और बदन दर्द से राहत मिलती है।

- पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है।

- इस आसन को करने से गर्दन की अकड़न जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- मकरासन के नियमित अभ्यास से उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मानसिक बीमारी से बचा जा सकता है।

- अगर पैरों में दर्द की समस्या है तो इस आसन को करने से इस समस्या से भी राहत मिलती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups