Healthy fruit : आज की भागदौड़ भरी दुनिया में और अपना ख्याल रखने का समय नहीं होने के कारण बहुत से लोग फिट रहने की कोशिश करते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि अगर हम रोजाना 1 सेब (apple) खाएं तो हम स्वस्थ (healthy) रह सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि सेब पौष्टिक होते हैं (Apple is nutritious) लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल सेब से भी ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद है (beneficial)। इस बात की जानकारी खुद डॉक्टर (Doctors) देते हैं।
अमरूद का स्वाद भले ही सेब जैसा न हो, लेकिन यह पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर होता है। विटामिन सी और मिनरल्स से भरपूर अमरूद शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। इसमें विटामिन ए और बी भी प्रचुर मात्रा में होता है। उत्तराखंड के डॉ. ललित तिवारी कहते हैं, अमरूद में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो हमारी त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है और शरीर को विभिन्न बीमारियों से भी बचाता है।
डॉ. तिवारी के अनुसार अमरूद में सेब की तुलना में 2.17 गुना अधिक आयरन, 4.4 गुना अधिक मैग्नीशियम और 9.81 गुना अधिक प्रोटीन होता है। अमरूद हड्डियों और पाचन को मजबूत बनाता है, इसके अलावा अमरूद में सेब से 3.4 गुना ज्यादा फाइबर होता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है।
अमरूद विटामिन का अच्छा स्रोत है:
अमरूद विटामिन सी, बी1, बी2, बी3, बी5, बी6 और ई से भरपूर होता है। साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक आदि पोषक तत्व भी बड़ी मात्रा में मिलते हैं। अमरूद मधुमेह और पेट के स्वास्थ्य में फायदेमंद है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 16 , 2024, 09:40 AM