हॉरर फिल्मों से शरवरी का देखिये बोल्ड अवतार! देखकर कहेंगे कि हर अदा  है कातिल 

Mon, Aug 12 , 2024, 12:59 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. मुंज्या गर्ल (Munjya girl) अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हॉरर फिल्मों (horror films) से डरने वाली शरवरी ने डरावनी फिल्म मुंज्या में काम करके एक बार फिर खुद को साबित किया है। मुंज्या ऐसे ही मिथक पर आधारित है, जिससे हमें बचपन में दादी और नानी द्वारा डराया जाता था। 

निर्माता दिनेश विजन की इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभा रहीं शरवरी वाघ कहती हैं कि बचपन में हमे कहानी सुनाई जाती थी कि खाना खा लो वरना मुंज्या आ जाएगा। वो तुम्हारा खाना खा जाएगा। ये बच्चों को डरा-धमकाकर काम कराने के लिए बोला जाता था।"

 शरवरी को हॉरर फिल्मों से बहुत डर लगता है, पर मुंज्या में हॉरर के साथ कॉमेडी भी है तो उन्होंने काफी एंजॉय किया।

शरवरी अपने काम के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। 

वे सोशल मिडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।  सोशल मिडिया पर उनके काफी फैंस हैं। 

अपने फैंस से जुड़ने के लिए शरवरी अक्सर अपनी खास तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups