बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड? फैंस के दिल में उत्साह 

Fri, Aug 09 , 2024, 03:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. 'बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3)' शो खत्म हो गया है. शो को खत्म हुए एक हफ्ता हो गया है. अब 'बिग बॉस 18(Bigg Boss 18)' शो की चर्चा जोर पकड़ने लगी है. एक्टर सलमान खान का शो फैंस के दिमाग पर चढ़ा हुआ है. छोटे पर्दे का विवादित शो 'बिग बॉस' हर साल अगस्त के आखिर या सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है. 'बिग बॉस 18' शो में कौन होंगे प्रतियोगी? ये सवाल भी फैंस पूछ रहे हैं.

 शो शुरू होने से पहले 'बिग बॉस' के घर में कौन- कौन से प्रतियोगी प्रवेश करेंगे इसकी चर्चा शुरू हो जाती है. लेकिन निर्माता, प्रतियोगी कभी भी शुरुआत में अपना नाम नहीं बताते. लेकिन 'बिग बॉस 18' शो के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं. इस लिस्ट में एक एक्ट्रेस का नाम है, जो काफी चौंकाने वाला है.

जिस अभिनेत्री का नाम इस समय चर्चा में है वह कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री सोमी अली (Somi Ali) हैं. एक समय था जब सलमान खान और सोमी अली के रिश्ते की चर्चा हर जगह थी. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका. अब कई सालों के बाद सोमी अली और सलमान खान शो 'बिग बॉस 18' के जरिए एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप...
एक समय था जब सोमी अली सलमान खान की गर्लफ्रेंड थीं. लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. सोमी ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए. एक्ट्रेस ने सलमान पर धोखा देने और लगातार पीटने का आरोप लगाया था. लेकिन सलमान खान ने कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया. सोमी सलमान के शो में आएंगी या नहीं? इस पर अभी भी सवालिया निशान बना हुआ है.

ऐश्वर्या की वजह से सलमान-सोमी का रिश्ता खत्म हो गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान-सोमी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. उन्होंने फिल्म 'बुलंद' में भी साथ काम किया. 1999 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. सलमान खान से ब्रेकअप के बाद सोमी ने भारत छोड़ दिया. एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा था, 'ऐश्वर्या राय की वजह से मेरा और सलमान का ब्रेकअप हो गया...' इस वक्त हर तरफ सिर्फ और सिर्फ सोमी अली की ही चर्चा हो रही है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups