मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी सिल्वर स्क्रीन (silver screen) पर परवीन बॉबी (Parveen Bobby) का किरदार निभाती नजर आ सकती है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से रातोंरात शोहरत बटोरने वालीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) फिलहाल अपने करियर की ऊंचाइयों पर मौजूद हैं।

तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' के बाद बैड न्यूज(Bad News)' में नजर आई हैं। चर्चा है कि तृप्ति डिमरी, परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। परवीन बॉबी की बायोपिक को लेकर भी लंबे वक्त से चर्चा है।

यह फिल्म लेखिका करिश्मा उपाध्याय द्वारा लिखित उनकी जीवनी, 'परवीन बाबी: ए लाइफ' पर आधारित होगी। इस फिल्म में तृप्ति, परवीन बॉबी की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

पहले इस किरदार को अदा करने को लेकर उर्वशी रौतेला का नाम सामने आ रहा था। लेकिन, अब तृप्ति के नाम की चर्चा है।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार परवीन की बायोपिक के लिए मेकर्स तृप्ति के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है।

तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' और राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ शामिल है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 08 , 2024, 11:45 AM